CM योगी ने मां की चिता की परिक्रमा कर किया प्रणाम, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; अंतिम विदाई में रो पड़े
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान योगी ने मां की चिता की परिक्रमा की और सिर झुकाकर प्रणाम किया। मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने पैतृक गांव पंचूर में मां की अर्थी को कंधा दिया और एंबुलेंस तक लेकर पहुंचे। इसके बाद वह पार्थिव शरीर के साथ हरिद्वार पहुंचे। अंतिम यात्रा के दौरान योगी बार-बार रुमाल से अपने आंसू पोंछते रहे।
चंडी घाट पर छोटे भाई ने दी मुखाग्नि
हरिद्वार के चंडी घाट पर सावित्री देवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां आचार्य बालकृष्ण की देखरेख में की गईं। अंतिम संस्कार के लिए 100 किलो घी और 100 किलो हवन सामग्री तैयार की गई थी। मां के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घाट पर रखा गया।