🔥 TRENDING Manipur Dairy Wins Global Award for Wo... Manipur CM and Governor Pay Tribute to... HBDRF demands Meghalaya govt recognise... Shillong Cherry Blossom Festival 2026... Mla zakir Meghalaya Approves Sixth State Pay Com...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

छठ पर्व खत्म होते शुरू हुआ पलायन भागलपुर स्टेशन पर उमड़ा जाने वाले यात्रियों कि भीड़

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 07:21 PM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

छठ खत्म होते ही शुरू हुआ पलायन, भागलपुर स्टेशन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब; अपनों से बिछड़ते छलके आंसू!

महापर्व छठ संपन्न होते ही बिहार से पलायन की एक बार फिर भयावह तस्वीर सामने आने लगी है। त्योहार खत्म होते ही रोजी-रोटी की तलाश में हजारों लोग अपने घर-परिवार को छोड़कर दूसरे प्रदेशों की ओर लौटने को मजबूर हैं। भागलपुर रेलवे जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ इसकी गवाही दे रही है। भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार होने के लिए यात्रियों की आधा किलोमीटर से भी लंबी कतार लगी है। जनरल बोगी में जगह पाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किसी की आंखों में अपनों से बिछड़ने का दर्द है, तो कोई परिवार के बेहतर भविष्य और दो वक्त की रोटी के लिए घर छोड़ने को मजबूर है। भावुक यात्रियों का कहना है कि अगर बिहार में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलें, तो उन्हें अपने परिवार और अपनों को छोड़कर दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करने नहीं जाना पड़ेगा। देखिए, कैसे नम आंखों और भारी मन से लोग अपने घर से विदा हो रहे हैं और बयां कर रहे हैं पलायन की दर्दनाक मजबूरी की कहानी

बाइट यात्री
📲Get App