🔥 TRENDING ਖਾਟੂ ਸ਼ਿਆਮ ਜੀ ਮੰਦਰ ਨੇੜੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ''ਚ ਲ... संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं... खेमली में भगवान शालिग्राम की बारात: तु... Tripura High Court Orders NHIDCL to Su... Captain Sanjay’s New Merchant Navy Ini... Himachal CM Sukhu Defends Minister Neg...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

छठ महापर्व सम्पन्न होते ही रेलवेस्टेशन पर उमड़ी भीड़

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Nov 2026, 04:37 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ पर्व संपन्न होते ही गयाजी रेलवे स्टेशन पर उमड़ी जाने वाली यात्रियों कि भीड़, प्रशासन सुरक्षित यात्रा को लेकर मुस्तैद

गय्यजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

छठ महापर्व संपन्न: रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़, सुरक्षित आवागमन के लिए प्रशासन मुस्तैद

लोक आस्था के महापर्व छठ की समाप्ति के बाद मंगलवार से श्रद्धालुओं की वापसी का सिलसिला तेजी से शुरू हो चुका है। दिल्ली और अन्य महानगरों की ओर जाने वाले गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रियों को सुरक्षित उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए रेलवे और सुरक्षा बलों ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। आरपीएफ, जीआरपी और कमर्शियल विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ लगातार मुस्तैद रहकर भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं।


कतारबद्ध तरीके से हो रही कोच में बोर्डिंग

स्टेशनों पर उमड़ रही भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे से जुड़ी सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष इंतजाम किए हैं। महाबोधि एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में जेनरल बागी में रेल यात्रियों को बिठाया गया। जिन्हें सीट मिली वे अपने अपने सीट पर बैठ गए और जिन्हें नहीं मिली वे खड़ा खड़ा ही सफर करने के ट्रेन में सवार हो गए। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बनारसी दास ने बताया कि यात्रियों को धक्कामुक्की से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर कतारें लगवाई जा रही हैं। कतारबद्ध तरीके से एक-एक कर यात्रियों को सुरक्षित जनरल और रिजर्व्ड कोचों में बैठाया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा सभी प्रमुख बिंदुओं (प्रेशर पॉइंट्स) और विशेषकर संकरे सीढ़ियों पर जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

विशेष ट्रेनों का संचालन और सीसीटीवी से निगरानी
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। महाबोधि एक्सप्रेस और पटना रूट पर विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए प्लेटफॉर्म्स और ट्रेनों की आवाजाही पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भीड़ के रुझान को देखते हुए जरूरत के अनुसार आगे भी और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

प्रशासन की यात्रियों से अपील
रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान संयम बनाए रखें व सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या असुविधा महसूस होने पर तुरंत नजदीकी सुरक्षाकर्मी या रेलवे मदद काउंटर को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
📲Get App