🔥 ट्रेंडिंग एक ही परिवार के नौ सदस्य सेन समाज के 26 जोड़ े बंध े परिणय सूत्... सफाईकर्मी की बेटी की शादी मे ं पहुंचकर... TV ਇੰਡਸਟਰੀ ਦੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਜੋੜੇ ਨੇ ਸੁਣਾਈ Good... करौली के 679वां स्थापना दिवस पर राजपरि... परीक्षार्थियो ं ने सफलता की कामना के ल...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*चेक अनादरण (138 एन.आई. एक्ट) प्रकरणों के निस्तारण हेतु* *दिनांक 21-11-2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन*

✍️ रिपोर्टर: Sanvar Lal 🗓 22 नव. 2026, 01:40 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमान अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21-11-2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर एवं तालुका विधिक सेवा समितियों (विजयनगर, बर, जैतारण एवं मसूदा) में चेक अनादरण (चेक बाउंस) से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त विशेष लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों को सुनवाई एवं निस्तारण हेतु रखा गया। सोनल पारिख, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर, बेंच अध्यक्ष पंकज सांखला, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 3, ब्यावर व सदस्य अधिवक्ता जयप्रकाश जांगिड़ द्वारा पक्षकारों को आपसी समझाइश एवं सुलह के माध्यम से विवादों का समाधान करने हेतु प्रेरित किया गया, जिसके फलस्वरूप कुल 82 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

इसके अतिरिक्त विशेष लोक अदालत के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्री-लिटिगेशन प्रकरण भी रखे गए, ताकि बैंक एवं संबंधित पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान किया जा सके तथा अनावश्यक न्यायालयीन कार्यवाही से बचा जा सके।
📲Get App