परीक्षार्थियो ं ने सफलता की कामना के लिए किया परीक्षा यज्ञ दी आहुतियां
सपोटरा | शहर के आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और परीक्षा मे ं सफलता की मंगलकामना को लेकर परीक्षा यज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। प्रधानाचार्य मोहनलाल के मार्गदर्शन मे ं आयोजित यज्ञ में शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कर विद्यार्थियों के ज्ञान, बुद्धि, एकाग्रता और सफलता की कामना की। प्रभारी लक्ष्मीचंद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पं. राजूलाल महोलिया के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। यज्ञ के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहतियां देकर आगामी परीक्षाओ ं में अच्छे अंक प्राप्त करने और जीवन मे ं सफलता हासिल करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंन े कहा कि सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास से कठिन लक्ष्य
भी हासिल किए जा सकते हैं। परीक्षा यज्ञ से विद्यार्थियों में
नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ
भी हासिल किए जा सकते हैं। परीक्षा यज्ञ से विद्यार्थियों में
नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ