🔥 TRENDING କାଲିମେଳାରେ ବନ ବିଭାଗର ବଡ଼ ସଫଳତା: ବୋଲେରୋ... वार्ड नंबर 6 में खराब हैंड पंप की मरम्... BJP Cites Telangana CM’s $30 Trillion... Yashasvi Jaiswal, KL Rahul Steer India... Cyclone Akvan Expected to Weaken into... Odisha Girl Scores 1,194 Marks to Top...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

*बड़वाह में सामाजिक समरसता का अनूठा संगम: सुन्नी इज्तेमाई शादी सम्मेलन में 25 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक निकाह संपन्न*

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 20 Nov 2026, 07:25 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*बड़वाह में सामाजिक समरसता का अनूठा संगम: सुन्नी इज्तेमाई शादी सम्मेलन में 25 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक निकाह संपन्न*

*मुख्यमंत्री सामूहिक निकाह योजना के तहत नगर पालिका परिषद एवं आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन; पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक सचिन बिरला व नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने मंच से दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद*

बड़वाह। नगर में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सेवा की भावना को साकार करते हुए शुक्रवार, 20 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक निकाह योजना के अंतर्गत सुन्नी इज्तेमाई शादी सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। नगर पालिका परिषद बड़वाह एवं आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड क्रमांक 17, मौलाना आजाद मार्ग स्थित नगर सेठ के खेत में आयोजित इस पुनीत सम्मेलन में 25 जोड़ों का पूर्णतः निःशुल्क सामूहिक निकाह कराया गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें नगर की 44 सामाजिक एवं विभिन्न संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

*शहर काजी और उलमा-ए-वकार ने पढ़वाया निकाह*
पूर्ण धार्मिक गरिमा और परंपरा के साथ संपन्न हुए इस सम्मेलन में शहर काजी बड़वाह मोहम्मद रेहान रजा साहब नईमी, हाफिज गुलाम नबी साहब, ए.डी. कलंदर चिश्ती हाफिज साहब, आबीर हाफिज साहब एवं शाहरुख हाफिज साहब ने सभी 25 जोड़ों का निकाह पढ़वाया।

*अतिथियों ने मंच से किया संबोधित, दिया आशीर्वाद*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक सचिन बिरला और नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता शामिल हुए। मंच से पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण यादव, विधायक सचिन बिरला, नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सैय्यद मकसूद अली, डोंगर सिंह खंडाला, इंद्र बिरला, अशोक जैन (बागोद) एवं जितेंद्र सुराना ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। वक्ताओं ने सामूहिक विवाह के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत देने और समाज में एकता का संदेश फैलाने वाला कदम बताया। सभी अतिथियों ने मंच से नवविवाहित वर-वधू को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

*जनप्रतिनिधियों और समाजजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति*
सम्मेलन के सफल आयोजन में आयोजक मजहर सैय्यद, मकसूद अली, पार्षद साबिर खान एवं इरफान शेख की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में अनिल राय, पंकज जटाले, विष्णु वर्मा, जितेंद्र पाटीदार, सोहनलाल शाह, सुनील चौधरी, भूपेंद्र गुर्जर, रामेंद्र सिंह भाटिया, नरहरि दांगी, पार्षद रजनी भंडारी, गणेश पटेल, महिम ठाकुर, अंकित गुप्ता, विजय सोनी, वसीम गुड्डा, रवि जैन अनिल कानूनगो, जिमी तोमर, राजू गोहर, मिक्की चौहान, राहत खान मोहम्मद आमीन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

*विवाह समारोह में संभाली भोजन की व्यवस्था*
विवाह समारोह के दौरान निकाह में शामिल हुए वर-वधू के परिजनों के साथ ही उपस्थित समस्त समाजजनों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। इस व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी अनवर पठान, आरिफ पठान, राजू सेठ, असलम भाई, याकूब भाई और हुसैन हाजी (बेड़िया वाले) ने बखूबी संभाली।
*नपा परिषद एवं प्रशासन के प्रति जताया आभार*

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, नगर पालिका परिषद, सीएमओ कुलदीप किंशुक पुलिस प्रशासन और समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शेख इरफान ने किया और आभार मज़हर अली ने माना। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन सहित पुलिस अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा।
📲Get App