🔥 TRENDING चिचपल्ली गावात NH‑930 रस्त्याचे रुंदीक... नीमगांव रामपुर के टांडा बादली पुल पर रात में म... बिलासपुर के नवल वर्मा को MBR मानद डॉक्... Ramayana Surpasses Dhurandhar, Ranks 4... Ramayana Surpasses ₹8 Crore in 16 Days
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शिवसेना ने आमागढ़ में लौह अयस्क खदान प्रबंधन के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 20 Nov 2026, 07:32 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिवसेना ने दुर्गूकोंदल क्षेत्र की लौह अयस्क खदान प्रबंधन की वादाखिलाफी के विरोध में आमागढ़ के साप्ताहिक बाजार में जन जागरण किया, स्थानीय ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

शिवसेना ने दुर्गूकोंदल में संचालित लौह अयस्क खदान प्रबंधन की लगातार उपेक्षा और शोषण के विरोध में आमागढ़ के साप्ताहिक बाजार में व्यापक जन जागरण अभियान आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों में पाम्पलेट वितरित कर उनके अधिकारों एवं खदान के प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की।

शिवसेना के प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने खदान प्रबंधन द्वारा किए गए सैकड़ों लुभावने वादों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित बताया। उन्होंने कहा कि खदान शुरू होने से पहले कंपनी ने क्षेत्र के विकास और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया था, परन्तु आज तक कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है।

दुबे ने बताया कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है और बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही, प्रभावित गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव बना हुआ है और कंपनी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कोई ठोस विकास कार्य नहीं किया गया है।

शिवसेना ने प्रशासन और खदान प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही स्थानीय युवाओं को रोजगार और मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अभियान में सुकचंद मंडावी, सम्पत सिन्हा, चेतन भुआर्य, प्रीतम मांझी, पप्पू विश्वकर्मा, रामदास कोवाची आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने अब जल, जंगल, जमीन और रोजगार के अधिकारों के लिए चुप नहीं रहने का संकल्प व्यक्त किया है, जिससे भविष्य में आंदोलन की संभावना बढ़ी है।
📲Get App