🔥 TRENDING Ananya Panday Says Gen Z Has More Love... Gujarat Police Announces 3,000 Constab... Assam to Pitch Investment Opportunitie... Gujarat to Build Welcome Suites for Ti... Sitharaman Leads 8th Labour & Employme... CEOs Urged to Champion Sustainability...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बठिंडा को मिलेगी नई पहचान, फायर ब्रिगेड के पास बनेगा आधुनिक क्लॉक टावर

✍️ Reporter: Jiwan kumar 🗓 10 Nov 2026, 08:28 PM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बठिंडा, 10 नवंबर (जीवन बांसल): शहर के सौंदर्यीकरण और आधुनिक पहचान को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम बठिंडा की ओर से एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने फायर ब्रिगेड के नजदीक करीब 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक क्लॉक टावर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एक्सईएन श्री राजिंदर कुमार, एसडीओ श्रीमती सोफिया उप्पल, जेई श्री सचिन कुमार सहित नगर निगम के पार्षद और विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।
मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने कहा कि बठिंडा को आधुनिक, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख स्थान पर आधुनिक डिजाइन वाला क्लॉक टावर बनाया जा रहा है, जो भविष्य में बठिंडा की नई और आकर्षक पहचान बनेगा।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित क्लॉक टावर की ऊंचाई करीब 40 फीट और चौड़ाई 7.25 गुणा 7.25 फीट होगी। टावर की चारों दिशाओं में चार आधुनिक घड़ियां लगाई जाएंगी, जिससे आसपास से गुजरने वाले लोगों को आसानी से समय की जानकारी मिल सकेगी। इस प्रोजेक्ट को करीब 45 से 50 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरों को आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से लैस करने के लिए लगातार काम कर रही है। नगर निगम बठिंडा भी शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि यह क्लॉक टावर केवल समय बताने का माध्यम नहीं होगा, बल्कि शहर की आधुनिक सोच और विकास की नई पहचान के रूप में भी उभरेगा। इसके निर्माण से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और शहरवासियों को एक नया आकर्षक स्थल मिलेगा।
📲Get App