🔥 TRENDING मथुरा के मांट में मिशन शक्ति टीम की सर... अजमेर ज़िला परिषद वार्ड‑2 में सुशील ने... छठ महापर्व सम्पन्न होते ही रेलवेस्टेशन... ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਸਤਿਸੰਗ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਡੇਰਾ ਬਿਆਸ... અમરેલી મોંધવારીના મુદ્દે આમ આદમી પાર્ટ... Cyclone Akvan Crosses Odisha Coast, Wi...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बाँदा स्टेशन पर सहरसा एक्सप्रेस में मिली शराब की खेप, 3 लावारिस बैग से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Nov 2026, 09:27 PM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

त्योहारों से पहले रेलवे में सख्ती, संयुक्त चेकिंग अभियान में पकड़ी गई अवैध शराब की खेप

बाँदा। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत बाँदा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की गई। ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सहरसा एक्सप्रेस के कोच से तीन लावारिस पिठ्ठू बैग बरामद किए।
जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या 19483 सहरसा एक्सप्रेस के कोच की जांच के दौरान तीन संदिग्ध लावारिस बैग बरामद किए। जब टीम ने बैगों की तलाशी ली तो उनमें 24 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹23,748 है।
कार्रवाई के बाद बरामद शराब को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, बाँदा को सौंप दिया गया।
त्योहारों के दौरान अवैध शराब की तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल एवं संबंधित विभागों द्वारा विशेष निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस संयुक्त कार्रवाई को इसी अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
📲Get App