🔥 TRENDING ગાંધીધામની સ્ટર્લિંગ હોસ્પિટલની ગંભીર... कांग्रेस कार्यालय में मनाई पूर्व प्रधा... पीपलरावां बस स्टैंड पर असंतोषजनक सड़क... आज गुना जिले के लक्ष्मी नारायण मंदिर म... બુટલેગર વર્ડ 27 ના ખાસ પરિષદને 19 લાખ... बदमाशों ने किया रेस्टोरेंट में तोड़फोड...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बंशीधर नगर में दशहरा-दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा निरीक्षण

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 19 Oct 2026, 04:43 PM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री बंशीधर नगर में शनिवार को उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित की।

बंशीधर नगर में शनिवार को उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व के आयोजन को सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने पूजा समितियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग आवागमन की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रबंधों की जानकारी नवयुवक क्लब के अध्यक्ष कमलेश मेहता से ली।

प्रशासन ने पूजा समितियों से आपसी समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की। निरीक्षण का उद्देश्य दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखना है।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार, नपं कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी अविनाश राज तथा क्लब के लोग उपस्थित थे।
📲Get App