🔥 ट्रेंडिंग અમરેલી મોંધવારીના મુદ્દે આમ આદમી પાર્ટ... साइक्लोन अक्वान ने ओडिशा तट को पार किय... गुजरात ने 2027 शिखर सम्मेलन से पहले अस... गुजरात क्राफ्ट इंडस्ट्रीज़ के शेयर 52‑... सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल क्लाउड स्पेस... गौतम गैंबीर के समर्थन से टेस्ट वापसी म...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बसों की सुरक्षा जांच को गठित होंगी टीमें, शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 20 नव. 2026, 07:49 AM 👁 38
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बसों की सुरक्षा जांच को गठित होंगी टीमें, शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

खैरथल हीरालाल भूरानी

सड़क सुरक्षा और सुरक्षित बचपन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजीत कुड़ी की अध्यक्षता में अंतर-विभागीय बैठक आयोजित हुई।
इसमें यात्री बसों की सुरक्षा जांच के लिए संयुक्त टीमें गठित करने और स्कूल शिक्षकों को बाल संरक्षण कानूनों का प्रशिक्षण देने पर चर्चा की गई। बैठक में लक्जरी, स्लीपर और मिनी बसों में आपातकालीन द्वार, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी और परमिट शतों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए। वहीं, सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित होगा। बैठक में पुलिस, परिवहन, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों ने समन्वय से अभियान चलाने पर सहमति जताई।
📲Get App