🔥 TRENDING Headlines Today PM Modi to Inaugurate Nitish Setu Brid... Body of Missing Jalandhar Youth Found... New SGPC General Secretary Gurpreet Si... Harjinder Dhami Elected President of S... Jalandhar: Youth Found Dead After Two-...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

बलिया में बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर पदों पर भर्ती शिविरों की शुरुआत

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 13 Nov 2026, 07:50 PM 👁 100
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में बलिया जनपद के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर 18 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पदों पर चयनित युवाओं को विभिन्न शहरों में तैनाती दी जाएगी।

बलिया जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर 2026 तक चलेगी। खास बात यह है कि जिले के किसी भी विकासखंड के अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार निर्धारित तिथि पर किसी भी ब्लॉक के भर्ती शिविर में शामिल हो सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत निर्धारित प्रावधानों तथा निजी सुरक्षा एजेंसी विनियमन अधिनियम (पसारा एक्ट) 2005 के तहत यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसके लिए विकासखंडवार तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। बेलहरी एवं बांसडीह में 18 और 19 नवंबर, बेरुआरबारी एवं चिलकहर में 20 और 21 नवंबर, दुबहड़ एवं गड़वार में 22 और 23 नवंबर, मनियर एवं हनुमानगंज में 24 और 25 नवंबर, नवानगर एवं नगरा में 26 और 27 नवंबर, पंदह एवं रसड़ा में 3 और 4 दिसंबर, सीयर एवं रेवती में 5 और 7 दिसंबर, मुरलीछपरा एवं सोहांव में 8 और 9 दिसंबर, तथा बैरिया में 10 और 11 दिसंबर 2026 को शिविर आयोजित होंगे।

डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय एवं भर्ती अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा सैनिक पद के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है। उसकी उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच, लंबाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80 से 85 सेंटीमीटर तथा वजन 56 से 90 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। वहीं, सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी की उम्र 19 से 40 वर्ष और लंबाई कम से कम 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। अभ्यर्थी शारीरिक रूप से योग्य और व्यक्तित्व में प्रभावशाली होना चाहिए।

अधिकारियों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण के लिए जौनपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। एक माह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित युवाओं को सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में सुरक्षा कार्य के लिए तैनाती दी जाएगी। इनमें वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बेंगलुरु, नोएडा और गुरुग्राम सहित विभिन्न शहरों के होटल, रेलवे, मेट्रो, अस्पताल, विश्वनाथ मंदिर एवं अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने संबंधित या सुविधानुसार किसी भी विकासखंड परिसर में निर्धारित तिथि पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। संपर्क नंबर: 7054726330, 7800406043, 8957008937।
📲Get App