🔥 ट्रेंडिंग ગોધરામાં ખોરાક અને ઔષધ નિયમન તંત્રની મ... सयला के बवत्रा गांव की स्कूल में शिक्ष... शहीद पवन यादव के अंतिम संस्कार में हंग... ब्यावर जवाजा पंचायत समिति के वार्ड‑4 म... માધુપુર બંદર: નાની બોટ અને જાર તોરી વચ... माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा कराने को डोर-टू-डोर अभियान
सरकारी योजना

बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा कराने को डोर-टू-डोर अभियान

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 21 अग. 2026, 09:12 PM 👁 105
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बकायेदार उपभोक्ताओं से मौके पर जमा कराया जा रहा विद्युत बिल

उरई। विद्युत वितरण मंडल, उरई के अधीन उपकेंद्र जगम्मनपुर क्षेत्र में विद्युत बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया धनराशि जमा कराने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। अवर अभियंता एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं को बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर मौके पर ही विद्युत बिल जमा कराया जा रहा है। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिल का भुगतान करने की अपील की गई है, ताकि बकाया बढ़ने से बचा जा सके और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
📲Get App