🔥 TRENDING कांग्रेस की मुकेशी मीणा बनीं बामनवास प... वजीरपुर के सीएचसी में आयोजित परिवार नि... करौली में बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर वी... बिलासपुर के घोंघा बाबा मंदिर परिसर में... हिसुआ में सघन वाहन जांच अभियान, 5 लाख... India Calls for Stronger IORA Collabor...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

बैकुंठपुर में 22 से 26 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 84 टीमें घर-घर जाकर पिलाएंगी खुराक

✍️ Reporter: Amit Kumar 🗓 27 Nov 2026, 09:33 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बैकुंठपुर प्रखंड में 22 से 26 नवंबर 2026 तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 84 टीमें 0 से 5 वर्ष के बच्चों को खुराक पिलाएंगी।

बैकुंठपुर प्रखंड में दिनांक 22 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 84 टीमें गठित की गई हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाना है।

अभियान की दक्षता बढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशन, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पांच ट्रांजिट टीमों की तैनाती की गई है। निगरानी के प्रभावी व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक तीन टीमों पर एक-एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है, जिससे कुल 29 सुपरवाइजर अभियान की देखरेख करेंगे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं नोडल ऑफिसर अभियान की सभी गतिविधियों और इंडिकेटरों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।
📲Get App