🔥 TRENDING Joychandra urges collective responsibi... French Politician Returns to France to... BJP Launches 25-Day Outreach Drive on... हजारीबाग में बिरहोर परिवारों के समग्र... Jowai to Host Meghalaya’s First Integr... Bihar Minister Ashok Chaudhary Resigns...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

करौली में बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर वीणा कैंपस में जागरूकता कार्यक्रम, 100 से अधिक छात्रों ने ली शपथ

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 27 Nov 2026, 09:42 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला अधिकारिता विभाग, करौली के आदेश पर वीणा कैंपस में बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सामूहिक शपथ ली।

करौली। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महिला अधिकारिता विभाग, करौली द्वारा वीणा कैंपस में एक विशेष सामूहिक शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली।

सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग श्रीमती नेहा जोशी ने विभागीय योजनाओं एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है, जिससे बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने बाल विवाह के कारणों, इसके दुष्प्रभावों तथा रोकथाम में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला।

वीणा मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मण धाकड़ ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया। करौली ब्लॉक सुपरवाइजर गोमती मीना ने बाल विवाह के प्रभावों एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी।

जिला जेंडर विशेषज्ञ सीमा चतुर्वेदी ने छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निःशुल्क संचालित आरएससीआईटी, आरएससीएफए एवं आरएससीएसईपी जैसे पाठ्यक्रमों की जानकारी भी दी तथा बताया कि शिक्षा बाल विवाह जैसी कुरीतियों से दूर रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक देवेंद्र चौहान ने बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल के बारे में जानकारी दी तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया। पंचायत सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक सुपीता चतुर्वेदी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सजा के प्रावधानों पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में जिला जेंडर विशेषज्ञ सीमा चतुर्वेदी ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्रीमती रीना चतुर्वेदी, विजय माली, वीणा मेमोरियल कॉलेज का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
📲Get App