🔥 TRENDING પોલીસ કર્મચારી પર ચપ્પુથી હુમલો કરતા હ... मवी ने जॉरहाट में भारतीय सेना से कार ल... Punjab Bridge Collapse: NHAI Blames Go... Assam Releases HSLC 2027 Timetable; Cl... Assam Channel Redirects Guns N' Roses... FKJGP, KSU Call for MRSSA Entry-Exit P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बकरी चराते समय झाड़ी के पास सोए बच्चे पर चढ़ा ट्रैक्टर, हालत गंभीर

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 27 Oct 2026, 05:25 PM 👁 82
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा ,सुलतानपुर क्षेत्र के मरछे गांव में मंगलवार दोपहर बकरी चराते समय झाड़ी के पास सोए 10 वर्षीय राज पर अनियंत्रित ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके मुंह से खून निकल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ भेजे जाने की जानकारी मिली है।
राज 10 मरछे गांव निवासी चंद्रशेखर का पुत्र है। ग्रामीणों के मुताबिक, वह बकरी चराते समय झाड़ी के पास सो गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक उसे देख नहीं पाया और हादसा हो गया।
ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, हादसे में शामिल ट्रैक्टर राज के चाचा का है और दोनों परिवार एक ही घराने से संबंध रखते हैं।
📲Get App