राजनीति
बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। पहले जहां वे दिन में दो बार भोजन करते थे, वहीं अब चार बार थोड़
सुबह पांच बजे दिन की शुरुआत होती है। योग के बाद कामकाज का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो तब तक जारी रहता है जब तक जरूरी काम पूरे न हो जाएं। व्यस्तता इतनी बढ़ गई है कि नींद भी पहले की
बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। पहले जहां वे दिन में दो बार भोजन करते थे, वहीं अब चार बार थोड़ा-थोड़ा खाना पड़ता है।
सुबह पांच बजे दिन की शुरुआत होती है। योग के बाद कामकाज का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो तब तक जारी रहता है जब तक जरूरी काम पूरे न हो जाएं। व्यस्तता इतनी बढ़ गई है कि नींद भी पहले की तुलना में कम हो गई है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को संकल्प स्थित आवास पर दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में अपनी दिनचर्या, खानपान, राजनीतिक जीवन, विरोधियों के हमलों और बिहार के विकास की योजनाओं पर खुलकर बात की।
बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं किस तरह बदली हैं और आने वाले वर्षों में बिहार को किस दिशा में ले जाने की तैयारी है।
घर का खाना ही पहली पसंद, टिफिन लेकर चलते हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने बताया कि सीएम बनने के बाद व्यस्त कार्यक्रमों के कारण अब भोजन के लिए भी पहले की तरह समय निकालना मुश्किल होता है।
कई बार केवल 20 मिनट का समय मिलता है तो उसी दौरान खाना खा लेते हैं। बाहर जाने पर भी घर से टिफिन लेकर चलते हैं, ताकि खानपान की दिनचर्या बनी रहे।
उनके टिफिन में आमतौर पर सत्तू, आलू या दाल भरी रोटी और गोभी-आलू की सूखी भुजिया होती है। पहले दिन में दो बार भोजन करते थे।
लेकिन अब चार बार थोड़ा-थोड़ा खाना पड़ता है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, काम की व्यस्तता के बीच समय का प्रबंधन करना उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है।
तनाव नहीं, काम पर रहता है पूरा ध्यान
दिनभर की व्यस्तता और राजनीतिक गतिविधियों के बीच तनाव कैसे संभालते हैं? इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका ध्यान काम पर रहता है, इसलिए तनाव नहीं होता।
उन्होंने कहा कि वह 28 वर्षों से राजनीति में हैं और विरोधियों का काम शिकायत करना है। अगर सोने की सड़क भी बना दी जाए तो उसमें भी वे कोई न कोई कमी निकालेंगे।
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्होंने सीखा है कि काम ही हर सवाल का जवाब है।
जनता को वही दिखाई देता है, जो जमीन पर काम होता है। इसलिए उनका पूरा ध्यान योजनाओं को पूरा करने और लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाने पर रहता है।