🔥 ट्रेंडिंग मथुरा के मांट में मिशन शक्ति टीम की सर... अजमेर ज़िला परिषद वार्ड‑2 में सुशील ने... छठ महापर्व सम्पन्न होते ही रेलवेस्टेशन... ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਸਤਿਸੰਗ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਡੇਰਾ ਬਿਆਸ... અમરેલી મોંધવારીના મુદ્દે આમ આદમી પાર્ટ... साइक्लोन अक्वान ने ओडिशा तट को पार किय...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

बागपत में केस दर्ज, पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला; जांच जारी

✍️ रिपोर्टर: Neeraj goswami 🗓 23 अक्टू. 2026, 11:18 PM 👁 90
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बागपत में केस दर्ज, पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला; जांच जारी

10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और घर पर फायरिंग: अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के एक गांव से गंभीर मामला सामने आया है। 10वीं कक्षा की एक छात्रा से गांव का ही नितिन नाम का युवक काफी समय से रास्ते में छेड़छाड़ कर रहा था, जिससे परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना तक बंद कर दिया था। बुधवार को जब छात्रा को दोबारा रोका गया और परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके घर के बाहर आकर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी नितिन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
शहर कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती छानबीन में यह मामला आपसी प्रेम-प्रसंग और बातचीत के विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।
📲Get App