🔥 ट्रेंडिंग बदमाशों ने किया रेस्टोरेंट में तोड़फोड... चकिया रेलवे स्टेशन के पास लड़की पर बुर... भोर तालुक्यात कार्तिक शुक्ल नवमीला आवळ... ट्रैवल एंड लीजर एशिया ने 'गार्डिंग स्ट... डेनिश पांडोर ने बताया कैसे गोवा रोज़मर... तंज़ीला जारी कर रहा है 2027 इंटर परीक्...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बुंडू के प्रसिद्ध दशम फॉल में एक दर्दनाक हादसा हो गया।

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Kumar Gupta 🗓 19 अक्टू. 2026, 10:26 PM 👁 124
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बुंडू न्यूज़ रांची

बिहार के दानापुर से अपने ममेरे भाई के साथ रांची दुर्गा पूजा देखने आया एक युवक दशम जलप्रपात में डूब गया।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 5 बजे दोनों भाई दशम फॉल के ऊपरी हिस्से में जंगल की तरफ फोटोशूट करने गए थे। जैसे ही ममेरा भाई फोटो लेने लगा, पलक झपकते ही दूसरा भाई गायब हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पर्यटक मित्र और दशम फॉल थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही बुंडू एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और खोजबीन में जुट गए।
रात भर काफी खोजबीन की गई लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह से फिर स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन शुरू की गई।
काफी मशक्कत के बाद सोमवार शाम लगभग 4 बजे स्थानीय गोताखोरों ने युवक का शव बरामद कर लिया
24 घन्टे के अंदर शव को निकाल लिया गेया
📲Get App