🔥 TRENDING Odisha Deploys 70 CoW Units and 197 Mo... ಮಹಿಳೆಯರ ಘನತೆ ಎತ್ತಿ ಹಿಡಿದ ಮಹಾನ್ ನಾಯಕ ಟಿ... स्थानीय लोगों ने नई सड़क के निर्माण सम... મોંઘવારી વિરુદ્ધ ૨૦ નવેમ્બરે ગુજરાતભરમ... ભરૂચમાં ચાઈલ્ડ કેર હોસ્પિટલની લાઇસન્સ... गर्भवती पत्नी को हत्या करने वाले पति क...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

अवैध खनिज परिवहन पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, 16 ट्रक सीज

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 10:30 AM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर, अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान।

उरई, जालौन। जनपद में अवैध खनिज परिवहन, बिना रॉयल्टी खनिज ढुलाई और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कालपी एवं कदौरा क्षेत्र में विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर खनिज परिवहन करने वाले 16 ट्रकों को सीज कर दिया गया।
अभियान के तहत उपजिलाधिकारी कालपी, क्षेत्राधिकारी कालपी और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात तक सघन जांच की। जांच के दौरान बिना रॉयल्टी तथा निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन, बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। ऐसे मामलों में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने और खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
📲Get App