🔥 TRENDING मथुरा के मांट में मिशन शक्ति टीम की सर... अजमेर ज़िला परिषद वार्ड‑2 में सुशील ने... छठ महापर्व सम्पन्न होते ही रेलवेस्टेशन... ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਸਤਿਸੰਗ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਡੇਰਾ ਬਿਆਸ... અમરેલી મોંધવારીના મુદ્દે આમ આદમી પાર્ટ... Cyclone Akvan Crosses Odisha Coast, Wi...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

अनंत सिंह को विधानसभा से 30 नवंबर तक मोहलत; बेटी की शादी के बाद नोटिस का जवाब

✍️ Reporter: Sanny Kumar 🗓 13 Nov 2026, 10:44 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी के बाद पहले विधानसभा स्पीकर के नोटिस का जवाब देंगे। इसके बाद दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर कर जेल जाएंगे। बिहार विधानसभा से उन्हें जवाब देने के

मोकामा के विधायक अनंत सिंह को विधानसभा की सदस्यता समाप्त किए जाने संबंधी नोटिस पर जवाब देने के लिए 30 नवंबर तक का समय मिला है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें जवाब देने के लिए अतिरिक्त मोहलत दी है। अनंत सिंह बेटी शिवांगी की शादी के बाद पहले स्पीकर के नोटिस का जवाब देंगे, फिर जेल जाएंगे। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग स्पीकर से कर रखी है। मोकामा विधायक की बेटी की शादी 25 नवंबर को है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव मर्डर केस में उन्हें 4 दिसंबर तक सरेंडर को कहा है।
📲Get App