🔥 ट्रेंडिंग शहडोल: शिक्षा के मंदिर में ‘मंथली’ की... मनोज बाजपेई: जटिल भूमिकाओं के कारण निज... इडिवा ने 20 नवंबर 2026 के लिए सभी 12 र... आर्यन खान को बॉलीवुड की नई रचनात्मक दि... पंजाब के गेमर GTA VI के नॉस्टेल्जिया औ... असमिया फ़िल्म 'आदिशक्ति' को लास वेगास...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

🚨 अमेठी में दर्दनाक हादसा: पेड़ में उतरा करंट बना मौत का कारण!...

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 31 अक्टू. 2026, 02:44 PM 👁 198
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव स्थित नियामत का पुरवा में बिजली के करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय गौरीशंकर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

एक पल में उजड़ गया परिवार! मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक विवाहित बेटी छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

बड़ा सवाल: आखिर पेड़ में करंट कैसे उतरा?
क्या बिजली विभाग की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं? हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा? अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
📲Get App