🔥 TRENDING મહેસાણા પોલીસનું નશામાં ડ્રાઇવિંગ વિરો... Jasmine of SR DIGI School Shines Brigh... గాయపడిన కానిస్టేబుల్ రమేష్‌కు డీఎస్పీ,... ರಾಜ್ಯ ಸರ್ಕಾರದ ಕ್ರಮಕ್ಕೆ ಬಸವರಾಜ ಧನ್ನೂರ ಸ... ರಾಯಚೂರು ಐಬಿಯಲ್ಲಿ ಶಿಕ್ಷಣ ಸಚಿವ ಮಧು ಬಂಗಾರ... मलारना डूंगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आम आदमी पार्टी के रामू अठवाल ने रैनी पंचायत समिति से दर्ज की शानदार जीत

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 20 Nov 2026, 09:34 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आम आदमी पार्टी के रामू अठवाल ने रैनी पंचायत समिति से दर्ज की शानदार जीत
अलवर, राजस्थान।आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रामू अठवाल ने रैनी पंचायत समिति से जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया है। उनकी यह जीत स्थानीय जनता के विश्वास, संघर्ष और जनसमर्थन का प्रतीक है।राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने पंचायत चुनावों में कुल 2 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिनमें से एक महत्वपूर्ण सीट अलवर जिले की रैनी पंचायत समिति की है। विशेष बात यह है कि बिना धन बल के यह जीत हासिल करना संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत, प्रत्याशी के संघर्ष और जनता के भरोसे को दर्शाता है।जिलाध्यक्ष जगन्नाथ गोयल ने कहा कि रामू अठवाल की यह जीत साबित करती है कि यदि कार्यकर्ता समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ जनता के बीच काम करें, तो सीमित संसाधनों के बावजूद सफलता हासिल की जा सकती है आम आदमी पार्टी रामू अठवाल को इस शानदार जीत के लिए बधाई देती है और उम्मीद करती है कि वे जनता की समस्याओं, विकास एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की आवाज पंचायत में मजबूती से उठाएंगे।यह जीत जनता की जीत है, संघर्ष की जीत है और बदलाव की उम्मीद की जीत है।
📲Get App