🔥 TRENDING ગોધરા માં લોકતંત્ર બચાવો, અરાજકતા હટાવ... வாணியம்பாடி உழவர் சந்தையில் 9 இருசக்கர... उन्नाव में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से ट... Saif Ali Khan Unveils Heritage Slipper... Former England Cricketer Kevin Pieters... Anupam Kher Debunks Rs 500 Cr Net Wort...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

आज वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रबोधी गांव पहुंचकर मृतक विवेक कुमार उर्फ टिंकू के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। 9 नवंबर को वि

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 13 Nov 2026, 10:52 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। परिवार को आश्वस्त किया कि विवेक जिस भी हालत में होगा, उसे खोजने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। बिहार क

आज वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रबोधी गांव पहुंचकर मृतक विवेक कुमार उर्फ टिंकू के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। 9 नवंबर को विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और अपराधियों ने उसका शव भी गायब कर दिया। 72 घंटे से अधिक बीत जाने के बावजूद न शव बरामद हुआ है और न अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। यह बेहद पीड़ादायक और बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली घटना है।
पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। परिवार को आश्वस्त किया कि विवेक जिस भी हालत में होगा, उसे खोजने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। बिहार के डीजीपी से बात करूंगा और जरूरत पड़ी तो स्वयं हाईकोर्ट जाकर इस मामले की निगरानी के लिए पहल करूंगा।
बिहार में हत्या, लूट, बलात्कार और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण के बजाय शराब और बालू के कारोबार में उलझा नजर आता है। हाजीपुर अवैध शराब, बालू और सूखे नशे के कारोबार का केंद्र बनता जा रहा है। हाजीपुर से मुजफ्फरपुर तक अपराध और अपराधियों के गठजोड़ को ध्वस्त करना होगा।
मैं साफ कहना चाहता हूं कि अगर मुझे बिहार का नेतृत्व करने का अवसर मिला तो अपराधियों, माफियाओं और अपराध के संरक्षकों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होगी कि कानून का राज स्थापित होगा। विवेक हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाया जाए और कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाई जाए।
यह लड़ाई सिर्फ विवेक के परिवार की नहीं, न्याय और इंसाफ की लड़ाई है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, हमारी आवाज और संघर्ष जारी रहेगा।
📲Get App