🔥 TRENDING गोरखपुर जन चौपाल में सीएम योगी का बड़ा... Jharkhand Police Portal Crash Forces R... 92-Year-Old Woman Escapes Nursing Home... TPCC chief accuses BRS of betraying Te... Morning haze lingers in Hyderabad as r... New predatory aquatic insect species i...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ज़ोरदाग़ में दुर्गा पूजा का समिति गठित
National

ज़ोरदाग़ में दुर्गा पूजा का समिति गठित

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 07 Oct 2026, 08:52 AM 👁 129
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ज़ोरदाग़ में दुर्गा पूजा का समिति गठित

NEED24 NEWS • HAZARIBAGH
07 अक्टूबर 2026 • बुधवार

जोरदाग में दुर्गा पूजा समिति गठित

कुलदीप साव की अध्यक्षता में हुई बैठक, प्रेम रंजन पासवान अध्यक्ष, उदयलाल गुप्ता सचिव, जागेश्वर साव कोषाध्यक्ष निर्वाचित

केरेडारी जोरदाग में शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति के गठन के लिए बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कुलदीप साव ने की, जबकि संचालन उदयलाल गुप्ता ने किया। बैठक में ग्रामीणों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया। साथ ही दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर आपसी सहयोग और समन्वय से कार्य करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से प्रेम रंजन पासवान को अध्यक्ष, उदयलाल गुप्ता को सचिव तथा जागेश्वर साव को कोषाध्यक्ष चुना गया।

अन्य पदाधिकारी
रामकुमार साव, रंजीत कुमार, संजय मुंडा को उपाध्यक्ष, हिरामन महतो को उपसचिव तथा ज्ञान पासवान निरंजन कुमार साव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ब्रजेश राम, प्रेम साव को समिति में महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया।

संरक्षक मंडली में खीरोधर साव, कुलदीप साव, अमित कुमार माली, चौहन राम, कालो राम, संजय साव, प्रभु राम, तुलसी साव, श्यामदेव साव, अनिल मुंडा, दिनेश महतो, प्रदीप साव सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया। बैठक में पूजा पंडाल निर्माण, मां दुर्गा की प्रतिमा, पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति ने दुर्गापूजा को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया।

*रिपोर्ट: निरंजन कुमार साव, केरेडारी*
📲Get App