🔥 TRENDING Young Kerala Farmer Begins Exporting B... Fugitive Deported from UAE in Exploita... Muslim League seeks larger role in IND... Kerala Minister Calls HC Interim Order... कूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने... Gulte Publishes ‘Operation Mole Review...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण व समाज सेवा का संदेश दिया

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 22 Nov 2026, 07:15 AM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण व समाज सेवा का संदेश दिया

खैरथल हीरालाल भूरानी
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तिजारा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शनिवार को समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण-समृद्ध समाज के लिए युवा थीम पर एक दिवसीय शिविर लगाया जिसमें स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया और रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ हुई। मुख्य अतिथि हिमांशु सिंधी, महाविद्यालय के प्राचार्य विजेंद्र सिंह और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक आचार्य संजीव शर्मा ने युवाओं को समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में संजना, चांदनी, पायल सैनी और पायल की टीम विजेता रही। वहीं छात्र वर्ग में हेमंत, भव्य राजा, विशाल, हेमराज और गौरव की टीम ने जीत दर्ज की। सहायक आचार्य शोएब खान ने अतिथियों का आभार जताया।
फोटो कैप्शन -समाज सेवा व पर्यावरण पर चर्चा करते वक्ता।
📲Get App