🔥 TRENDING સાબરકાંઠા જિલ્લામાં 5 PI અને 3 PSI ની... सोलापूर : अवैध मद्यनिर्मिती, विक्री आण... പ്രവാസികൾ കലക്ട്രേറ്റ് മാര്‍ച്ച് നടത്ത... चूरू जिला परिषद चुनाव: पूर्व नेता प्रत... Times of India releases promotional cl... US National Cyber Director Resigns Aft...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

युवक ने रक्तदान कर एक साल की मासूम की बचाई जान

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 12 Nov 2026, 10:20 AM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एक वर्षीय मासूम को बुखार आन े पर परिजन चिकित्सक

के पास लेकर पहुंचे। जांच के दौरान बच्ची के शरीर

में हीमोग्लोबिन एवं रक्त की मात्रा बेहद कम पाई गई। चिकित्सक की सलाह पर बच्ची के पिता सद्दाम उस े राजकीय सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर लेकर पहुंच े और भर्ती कराया। बच्ची के पिता ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के दो दिन बीत जान े के बावजूद उन्हें बच्ची के लिए रक्तदाता नही ं मिल पा रहा था। परिजनो ं की ओर से रक्तदान करने की कोशिश की गई, लेकिन चिकित्सकीय कारणो ं से रक्त नहीं लिया जा सका। इसकी जानकारी मुस्लिम नौजवान कमेटी के संचालक मोहम्मद कासिफ को मिली। उन्होंन े बिना देर किए अपनी टीम के सदस्य माहिर खान से सम्पर्क किया और बच्ची की मदद के लिए आग्रह किया। सूचना मिलते ही युवक माहिर खान अस्पताल पहुंच े और अस्पताल में चिकित्सकीय प्रक्रिया में घंटो ं इंतजार करने के बाद मासूम के लिए रक्तदान किया।
📲Get App