🔥 TRENDING Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati... Bulgarian Foreign Minister Velislava P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

यातायात माह के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, सड़क सुरक्षा के बताए नियम

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Nov 2026, 07:07 PM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग के साथ यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई गई शपथ

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत पंडित रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज, कोच में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात वीर बहादुर सिंह ने अपनी टीम के साथ विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने के महत्व को भी समझाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही है। थोड़ी सी सावधानी और नियमों के पालन से कई गंभीर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने की अपील की गई। जालौन पुलिस की अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
📲Get App