🔥 ट्रेंडिंग एंटी थेफ्ट प्रभारी की सक्रियता से लाखो... करौली में तीन बड़ वाले हनुमान मंदिर पर... जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल का सचि... शिलांग लाजोंग ने IFL 2026/27 में फिर स... राजस्थान के सीएम ने प्रवासी राजस्थानी... सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान उच्च न्यायाल...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

यातायात माह: जिलाधिकारी व एसपी ने दोपहिया वाहन चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 28 नव. 2026, 06:43 PM 👁 29
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उरई, जिला जालौन। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद जालौन में यातायात माह के अंतर्गत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी जालौन समीर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से कोंच बस स्टैंड पर निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को रोककर हेलमेट पहनाए और उन्हें भविष्य में सदैव यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना तथा वाहन चालकों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना है। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, क्योंकि दुर्घटना के समय हेलमेट जीवन रक्षक साबित हो सकता है। इसके साथ ही चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी गई।
यातायात माह में लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान उल्लेखनीय है कि यातायात माह के दौरान जनपद के विभिन्न चौराहों, स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा नियमों के पालन को लेकर सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनहित के इस कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की सराहना की। साथ ही आमजन से सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी, प्रभारी यातायात वीर बहादुर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण तथा संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App