🔥 TRENDING પાટણમાં 300 દબાણો દૂર કરવાની નોટિસો પછ... बिठनोक पंचायत समिति में भाजपा ने 8 में... पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री शं... କାଲିମେଳାରେ ବନ ବିଭାଗର ବଡ଼ ଚଢ଼ାଉ: ୩୯୦ଟି... Uttarakhand HC refuses to recover Rs 2... South Delhi Prepares for 20 Weddings T...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत गुलजार उपवन में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Nov 2026, 02:30 PM 👁 81
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और सतर्कता बरतने के दिए निर्देश।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्रांतर्गत स्थित गुलजार उपवन में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने, कार्यक्रम स्थल पर सतर्कता बरतने तथा वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग एवं सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
📲Get App