🔥 TRENDING Chhattisgarh Liquor Scam: Key Accused... Punjab Attracts ₹2 Lakh Crore Investme... Ludhiana to Get New Horticulture Devel... ED Raids Multiple Locations in Jammu,... Assam CM Promotes Dibrugarh as India's... Assam Govt. Implements New Dress Code...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 की तैयारियां तेज, जालौन में ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच सम्पन्न

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Nov 2026, 04:42 AM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की रही सहभागिता

जालौन। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन प्रशासन जालौन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जनपद में BEL M-3 मॉडल की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (First Level Checking–FLC) की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद जालौन में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 17 सितंबर, 2026 को प्रारम्भ की गई थी, जिसका समापन 10 अक्टूबर, 2026 को हुआ। एफएलसी प्रक्रिया के शुभारम्भ के अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जालौन समीर द्वारा एफएलसी से संबंधित तैयारियों, जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
एफएलसी प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक नरेंद्र कुमार मीना, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे)/एफएलसी पर्यवेक्षक तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एफएलसी प्रक्रिया के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इनमें भारतीय जनता पार्टी से सतेन्द्र निरंजन, जयनारायण एवं शान्तिस्वरूप महेश्वरी, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राज कुमार वर्मा, बहुजन समाज पार्टी से भगवती शरण पांचाल, समाजवादी पार्टी से राजीव शर्मा तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से विनोद कुमार नगरिया शामिल रहे। समयबद्ध तरीके से की जा रही निर्वाचन तैयारियां आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन प्रशासन जालौन द्वारा निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चरणबद्ध एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जा रही हैं।
जिला निर्वाचन प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
📲Get App