🔥 ट्रेंडिंग मध्य प्रदेश में 25 नवंबर से बिना गुणवत... राजस्थान में 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी,... मेदीनीनगर के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क... காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

विदिशा में घरेलू गैस सिलेंडर से वाहनों में एलपीजी रिफिलिंग पर कार्रवाई, 13 सिलेंडर और 2 मोटर जब्त

✍️ रिपोर्टर: Mahendra Ahirwar 🗓 11 नव. 2026, 07:22 PM 👁 71
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विदिशा जिले में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में एलपीजी रिफिलिंग के अवैध कार्य पर कार्रवाई करते हुए 13 सिलेंडर और 2 इलेक्ट्रिक मोटर जब्त कर लिए।

विदिशा जिले में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में एलपीजी रिफिलिंग के अवैध कार्य पर कार्रवाई करते हुए 13 सिलेंडर और 2 इलेक्ट्रिक मोटर जब्त कर लिए।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संदीप भार्गव और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सत्यपाल सिंह जादौन ने हलाली कॉलोनी स्थित सम्राट अशोक सागर परियोजना कार्यालय के पीछे संचालित एक गैराज की जांच की। जांच के दौरान गैराज में मैकेनिक नफीस खान उपस्थित मिले।

जांच में पाया गया कि गैराज में 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले कुल 13 घरेलू गैस सिलेंडर थे, जिनमें 7 सिलेंडर सील पैक और 6 खाली सिलेंडर थे। इसके अतिरिक्त, गैस रिफिलिंग में उपयोग की जाने वाली 2 इलेक्ट्रिक मोटर भी मौके पर रखी मिलीं।

मैकेनिक नफीस खान ने बताया कि वह घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में एलपीजी गैस रिफिल करने का कार्य व्यावसायिक रूप से करता है। यह कार्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सभी 13 सिलेंडर एवं 2 मोटर जब्त कर उन्हें विदिशा गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया। विभाग घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग, भंडारण एवं रिफिलिंग पर सतत निगरानी रख रहा है।
📲Get App