🔥 TRENDING Patna Passport Office Launches Documen... Boondi villagers block Kota-Dausa high... दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

विदिशा के आईटीआई का प्रमुख सचिवों ने किया निरीक्षण, प्रशिक्षण गतिविधियों की गुणवत्ता पर दिया जोर

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 07:19 PM 👁 77
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत श्रम और कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिवों ने विदिशा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर कौशल विकास की प्रगति का जायजा लिया।

विदिशा। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), विदिशा का निरीक्षण श्रम विभाग के प्रमुख सचिव श्री रघुराज (आईएएस) एवं कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह (आईएएस) द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रमुख सचिवों ने संस्थान की विभिन्न कार्यशालाओं का भ्रमण किया तथा वहां संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण, प्रायोगिक कार्यों एवं कौशल विकास से संबंधित जानकारी प्राप्त की। साथ ही, प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रायोगिक कार्यों का जायजा लेकर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिवों ने आईटीआई में संचालित प्रशिक्षण कार्यों की सराहना करते हुए प्रशिक्षणार्थियों एवं संस्थान के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों को कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान अधिकारियों ने संस्थान में संधारित आवश्यक अभिलेखों एवं दस्तावेजों का भी अवलोकन किया तथा उनका परीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्थान में संचालित प्रशिक्षण व्यवस्था, कार्यशाला की गतिविधियों, दस्तावेजों के संधारण तथा कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लेना रहा। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
📲Get App