🔥 TRENDING Son of Legendary Action Star Fatally S... Digital Camera World Names 2026's Top... SS Rajamouli Praises Dulquer Salmaan’s... Summit Hotels & Resorts Becomes Title... Sikkim Gold Rates Rise on 20 Nov 2026:... Resident Doctors in Jammu & Kashmir GM...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत सिरगिट्टी में जन चौपाल, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 14 Nov 2026, 04:02 PM 👁 79
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत सिरगिट्टी में जन चौपाल, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अंतर्गत सिरगिट्टी मंडल में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर विचार रखे।

जन चौपाल में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, वोट चोरी के आरोपों, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर चिंता जताई गई। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की आवश्यकता बताई।

ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

मंडल अध्यक्ष अजय मनहरे ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड पहुंचकर लोगों को जागरूक करने तथा मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, शहनवाज खान, पुष्पेंद्र साहू, पवन साहू, राकेश यादव, महेश ठाकुर, अमित यादव, सुनील पांडेय, गोविंद यादव, नागेश ध्रुव सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन पर अभियान को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया गया।

संवाददाता – रवि तिवारी
लोकेशन – बिलासपुर, छत्तीसगढ़
📲Get App