🔥 TRENDING Services Set to Face Nagaland in 19 No... Nagaland's Joint Sales Day Highlights... Nagaland University Hosts Internationa... Manipur Army Vehicle Crash Claims Two... Sikkim vs Manipur: Dailysports Release... Manipur HC Sets 24-Hour Deadline for P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

✍️ Reporter: Naresh Kumar Bairwa 🗓 13 Nov 2026, 11:41 AM 👁 74
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित, दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की दी जानकारी

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, आपत्ति दर्ज करवाने तथा वर्तमान प्रविष्टियों में संशोधन के लिए संबंधित प्रारूप 11 दिसम्बर तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं

दौसा, 12 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप गुरुवार को प्रकाशित किया गया। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की एक-एक हार्ड कॉपी तथा फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करवाकर प्राप्ति रसीद दी गई। साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने तथा प्रविष्टियों में संशोधन करवाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि के दौरान साप्ताहिक आधार पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएंगी। इस दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-6, नाम हटाने के लिए प्रारूप-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन के लिए प्रारूप-8 प्रस्तुत किया जा सकेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूचियों का अवलोकन कर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा त्रुटियों के निराकरण में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अथवा किसी नाम पर आपत्ति दर्ज करवाने तथा वर्तमान प्रविष्टियों में संशोधन के लिए संबंधित प्रारूप 11 दिसम्बर 2026 से पूर्व ऑनलाइन माध्यम से वोटर सर्विस पोर्टल अथवा ECINet App के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को भी आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण तथा अपील प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रारूप मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।
📲Get App