🔥 ट्रेंडिंग दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON... घटस्फोटित युवा महिला ने परधर्मीय युवक... पूर्णियां पुलिस ने संगठित मोबाइल स्नैच...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वसुंधरा के गले लगकर भावुक हुई किरण जसवंत यादव के घर पहुंची वसुंधरा राजे, किरण यादव को गले लगाकर बंधाया ढांढस

✍️ रिपोर्टर: Rohitash Kumar 🗓 14 नव. 2026, 08:40 PM 👁 56
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वसुंधरा के गले लगकर भावुक हुई किरण
जसवंत यादव के घर पहुंची वसुंधरा राजे, किरण यादव को गले लगाकर बंधाया ढांढस
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे शनिवार को पूर्व मंत्री एवं दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास पर पहुंची। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान जसवंत यादव की पत्नी किरण यादव पूर्व मुख्यमंत्री राजे के गले लगकर भावुक हो गईं और रो पड़ीं, राजे ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। उनके पुत्र मोहित यादव भी मौजूद थे।राजे के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री यूनुस खान, वर्तमान कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा और अलवर नगर निगम महापौर सुमन लता अग्रवाल भी मौजूद रहे। वसुंधरा राजे सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए अलवर पहुंची थी।
📲Get App