🔥 TRENDING Congress Orders Goa Unit to Seal Allia... Rashmi Gautam Stars in aha's New Horro... ABVP Sweeps Goa University Student Ele... Actress Meenakshi Unnikrishnan's Diver... लखनऊ में 28 और 29 नवंबर को चलेगा मतदात... Punjab Equestrian Festival Captivates...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वसीम खान बने उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य, रामपुर में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 28 Nov 2026, 10:00 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उर्दू अकादमी आयोग का सदस्य नामित होने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

वसीम खान बने उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य, रामपुर में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

रामपुर से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​रामपुर: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वसीम खान को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का सदस्य नामित किए जाने पर रामपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है। उनके मनोनयन को रामपुर के लिए गौरव और सम्मान की बात माना जा रहा है। वसीम खान के उर्दू अकादमी सदस्य बनने की खबर मिलते ही उनके कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लग गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूलों के हार पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज ने मुबारकबाद देते हुए कहा कि वसीम खान का उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का सदस्य बनना पूरे रामपुर के लिए फख्र की बात है और यह उनकी निष्ठा तथा उर्दू भाषा व अदब से उनके गहरे जुड़ाव का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे रामपुर की उर्दू अदबी और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी और स्थानीय प्रतिभाओं को अकादमी के मंच पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष फसाहत अली खान राजू, नूर आलम, जिला महामंत्री यामीन पाशा, इमरान पाशा, मौलाना आकिल, निजाम, नासिर, फहीम और फारूक सहित कई कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
📲Get App