🔥 TRENDING छह महीने से ज्यादा पुरानी सीवरेज समस्य... सरदारशहर ब्लॉक नंबर 11 में कांग्रेस की... Ananya Panday Says Gen Z Has More Love... Gujarat Police Announces 3,000 Constab... Assam to Pitch Investment Opportunitie... Gujarat to Build Welcome Suites for Ti...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

वरिष्ठ जनों के विधिक अधिकार विषय पर चर्चा किया गया शिविर

✍️ Reporter: Nagendra Maurya 🗓 30 Oct 2026, 07:39 PM 👁 85
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*वरिष्ठ जनों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणत किया गया शिविर*

*रायबरेली, 30 अक्टूबर 2026*
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सैय्यद माऊज़ बिन आसिम के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान में वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई०टी०आई० कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली का निरीक्षण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा द्वारा किया गया। सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना गया तथा सभी वृद्धजनों के लिए विधिक जागरुकता व सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में पर्याप्त साफ-सफाई व मच्छरों से वृद्धजन आवास में आवासित वृद्धजनों की विशेष देख-भाल किये जाने व वृद्ध महिलाओं की सेवा के लिए नियुक्त सेवादार पूर्ण समर्पण व निष्ठा से कार्य करें। इस हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया। सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को बताया गया कि वृद्धों को भी पूरी मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम के लेखाकार हिमाशुं सिंह, भण्डारी अनुज श्रीवास्तव व पराविधिक स्वयं सेवक अजीत कुमार उपस्थित रहे।
📲Get App