🔥 TRENDING शहडोल: शिक्षा के मंदिर में ‘मंथली’ की... Manoj Bajpayee: Playing complex roles... Idiva Releases Daily Horoscope for All... Aryan Khan Touted as New Face of Bolly... Punjab Gamers Enthralled by GTA VI's N... Assamese Film 'Adishakti' Wins Best Fi...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

वारिसलीगंज में दीपों से जगमगाते घर और लोहंडा (खरना) का उल्लास

✍️ Reporter: Rahul Pandey 🗓 14 Nov 2026, 04:35 PM 👁 450
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वारिसलीगंज से स्पेशल रिपोर्टर राहुल पांडे की यह खास प्रस्तुति इसी लोक आस्था, भक्ति और उल्लास को बयां करती है। नीड 24 न्यूज़ की ओर से सभी देशवासियों और वारिसलीगंज वासियों को छठ महापर्व की अनंत शुभकामनाएं!

लोक आस्था, अनुशासन और प्रकृति के अटूट प्रेम के महासंगम—छठ महापर्व की अलौकिक छटा से जगमगा रहा है हमारा वारिसलीगंज! आज रात दीयों की रोशनी से सजी छतें और हर घर में गूंजती छठी मईया की महिमा यह बता रही है कि यह सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान का सबसे पावन उत्सव है। आइए, जानते हैं लोहंडा से लेकर पारण तक के इस महापर्व की हर एक पवित्र बात। नीड 24 न्यूज़ के साथ, मैं हूं आपका अपना रिपोर्टर—राहुल पांडे।"
​आज छठ महापर्व का दूसरा अत्यंत महत्वपूर्ण दिन यानी लोहंडा (खरना) है। आज की रात वारिसलीगंज के हर घर की छतें और आंगन रंग-बिरंगी लाइटनिंग और दीपों की रोशनी से जगमगा रहे हैं। घरों में माताएं-बहनें पूरी पवित्रता के साथ खरना का प्रसाद तैयार कर रही हैं।
​वारिसलीगंज की परंपरा के अनुसार, आज रात लोहंडा पूजा के बाद लोग अपने सगे-सम्बन्धियों, मित्रों और पड़ोसियों के घर जाकर खरना का पहला महाप्रसाद (गुड़ की खीर और रोटी) ग्रहण करते हैं। यह प्रसाद छठ व्रत का पहला महाप्रसाद होता है, जिसे आरोग्यता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान पूरा वारिसलीगंज शहर आपसी प्रेम, भाईचारे और छठी मईया की भक्ति में सराबोर नजर आता है।
​लोहंडा और खरना (आज): आज व्रती दिनभर का उपवास रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा करती हैं और भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला अनुष्ठान शुरू हो जाता है।
वारिसलीगंज की पावन धरती पर यह महापर्व किसी एक वर्ग या समुदाय का नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज का पर्व है। यहां सभी धर्मों और वर्गों के लोग पूरी श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ इस महान पर्व में शामिल होते हैं और छठ घाटों की साफ-सफाई से लेकर व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर योगदान देते हैं।
वारिसलीगंज से स्पेशल रिपोर्टर राहुल पांडे की यह खास प्रस्तुति इसी लोक आस्था, भक्ति और उल्लास को बयां करती है। नीड 24 न्यूज़ की ओर से सभी देशवासियों और वारिसलीगंज वासियों को छठ महापर्व की अनंत शुभकामनाएं!
📲Get App