🔥 ट्रेंडिंग दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON... घटस्फोटित युवा महिला ने परधर्मीय युवक... पूर्णियां पुलिस ने संगठित मोबाइल स्नैच...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

वाराणसी में चाइनीज मांझे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान, लोगों की जान बचाने की अपील

✍️ रिपोर्टर: Kailash Chandra Gupta 🗓 14 अक्टू. 2026, 04:31 PM 👁 79
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाराणसी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हो रही मौतों के खिलाफ संत स्वामी प्रेम स्वरूप दास जी के आह्वान पर 'सुबह-ए-बनारस क्लब' ने जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में छात्राओं से भाइयों और पड़ोसियों को चाइनीज मांझे का प्रयोग न करने की अपील की गई।

वाराणसी, 14 अक्टूबर: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग के कारण लोगों की जान पर बन आई है। इस जानलेवा मांझे पर साल भर कड़ाई से रोक लगाने की मांग को लेकर मछोदरी स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर के महंत संत स्वामी प्रेम स्वरूप दास जी के आह्वान पर 'सुबह-ए-बनारस क्लब' ने एक जन जागरूकता अभियान चलाया। संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश जायसवाल और कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में छात्राओं के बीच यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को अपने भाइयों और पड़ोसियों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से पतंग न उड़ाने के लिए जागरूक करना था।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल और कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी ने कहा कि पतंग उड़ाने का शौक सदियों पुराना है, लेकिन अब यह शौक जानलेवा बन गया है। हाल ही में कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर साड़ी कारोबारी सुनील कुमार गुजराती की मौत चाइनीज मांझे के गले में फंसने से हो गई। उन्होंने कहा कि जब भी कोई घटना होती है, तभी प्रशासन हरकत में आता है और छापेमारी करता है। यदि यह कार्रवाई साल भर कड़ाई से की जाए, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने इसे अपराध की श्रेणी में बताते हुए पतंग के शौकीनों से अपील की कि वे जनहित और मानवता को देखते हुए विदेशी मांझे का परित्याग कर स्वदेशी मांझे का प्रयोग करें।

ज्ञात हो कि न्यायालय द्वारा रोक के आदेश के बावजूद प्रतिबंधित चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। यह मांझा न केवल इंसानों के लिए, बल्कि बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भी साल भर खतरा बना रहता है। इसके कारण कई लोग और जीव गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और हो रहे हैं। जनहित में इस पर तत्काल और प्रभावी रोक लगाना नितांत आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में मुकेश जायसवाल, डॉ. प्रियंका तिवारी, श्याम दास गुजराती, ललित गुजराती, बी.डी. टकसाली सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं।
📲Get App