🔥 TRENDING KIIT School of Rural Management marks... Congress Leaders Hold Aarti as Vendors... Cyclone Akvan sweeps across North Andh... Andhra Pradesh Proposes Investment Pro... Naidu urges coalition partners to back... RailTel awarded ₹27 crore contract to...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली में 151 लीटर दूध से मां गंगा का महाअभिषेक

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 22 Nov 2026, 06:14 PM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गंगाोत्री सेवा समिति द्वारा आयोजित दशाश्वमेध घाट की देव दीपावली महाअरती में 151 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक और 108 किलोग्राम अष्टधातु प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

वाराणसी के ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली के पावन अवसर पर गंगाोत्री सेवा समिति ने 36 वर्षों से चल रही परम्परा के अनुसार महाअरती का आयोजन किया। इस महाअरती में स्वच्छ गंगा का संदेश देते हुए 151 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया जाएगा और घाट पर 108 किलोग्राम वजन की अष्टधातु की मां गंगा प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

घाट को 500 किलोग्राम फूलों से सजाया जाएगा तथा 21 बटुक और 21 डमरु दल अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाएंगे। इस वर्ष आरती का नेतृत्व बेटियों द्वारा किया जाएगा, जिससे नारी शक्ति के सम्मान का संदेश प्रसारित होगा।

कार्यक्रम के अध्यक्ष सुमेरु पीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती रहेंगे, जबकि समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज और सचिव पं. दिनेश शंकर दुबे ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। आरती के बाद गीतकार कन्हैया दुबे (केडी) के संयोजन में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी, जिसका संचालन नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला करेंगे। केदार घाट पर भी पं. संदीप कुमार दुबे के संयोजन में मां गंगा की भव्य आरती आयोजित की जाएगी।
📲Get App