🔥 TRENDING लक्ष्मीपूजनाच्या दिवशी हडपसरमध्ये ४७ ल... AMD Shares Drop 5% in Premarket Tradin... India Boosts US Treasury Holdings to $... Hyderabad Gold Prices Reported for Nov... Telangana Launches Updated Employees H... Anil Sarin says Congress has lost its...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

वाराणसी के श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर मैजिक शो आयोजित

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 14 Nov 2026, 04:43 PM 👁 104
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

14 नवंबर को वाराणसी के श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं के लिए एक विशेष मैजिक शो का आयोजन किया गया।

शनिवार, 14 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे से वाराणसी के श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में बाल दिवस के पावन अवसर पर अग्रवाल युवा संघ द्वारा विद्यालय की छात्राओं के लिए एक विशेष मैजिक शो आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में वाराणसी के प्रसिद्ध मैजिशियन श्री मनीष कुमार जी ने अपनी जादुई कलाओं से छात्राओं का मनोरंजन किया और इस उत्सव को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में प्रबंधक श्रीमती गरिमा टकसाली और सहा मंत्री पवन कुमार मित्तल ने अग्रवाल युवा संघ के सभी सदस्यों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या डॉ. संगीता बनर्जी ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।

आयोजन के प्रमुख अधिकारी श्री सौरभ अग्रवाल (आयोजक), डॉ. रचना अग्रवाल (संरक्षक), तथा श्रीमती गुंजन अग्रवाल और श्रीमती सौम्या अग्रवाल (संयोजिका) रहे। अध्यक्ष ऋषभ चंद्र जैन, समाज मंत्री राज किशोर अग्रवाल, अतुल गोयल, कृष्ण मोहन अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, जया अग्रवाल आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा श्रीवास्तव ने किया।
📲Get App