🔥 TRENDING दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

वाराणसी के लक्ष्मीकुंड में जय माता दी के जयकारों के बीच माँ काली का भव्य विसर्जन

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 12 Nov 2026, 12:32 AM 👁 107
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुरानी लोको कॉलोनी, मालगोदाम कैंट में आयोजित काली पूजनोत्सव का आज लक्ष्मीकुंड में विसर्जन हुआ, जहाँ सैकड़ों श्रद्धालु ने ढोल-नगाड़े और पुष्प वर्षा के साथ माँ काली को विदाई दी।

वाराणसी के पुरानी लोको कॉलोनी, मालगोदाम कैंट में एन.ई.आर. युवा क्लब द्वारा आयोजित श्री श्री काली पूजनोत्सव का आज लक्ष्मीकुंड में भव्य विसर्जन किया गया।

विसर्जन यात्रा के दौरान पूरे स्थल पर “जय माता दी” के जयकारों की गूँज सुनाई दी। सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-नगाड़े के साथ माँ काली की प्रतिमा को लक्ष्मीकुंड तक ले जाकर विसर्जन के लिये तैयार हुए। महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर माता को विदाई दी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह (भोला), उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह (रिंकल), राहुल यादव, सचिव अरविंद यादव (एडवोकेट) तथा कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह (गोलू) सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

संरक्षक श्री राजेश यादव (पूर्व पार्षद) और श्री श्याम बिहारी सिंह (कन्हैया) के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
📲Get App