🔥 ट्रेंडिंग श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... ट्रंप, शी और पुतिन ने जारी किया 'शांति... नागालैंड डियर लॉटरी के परिणाम 20 नवम्ब... नागालैंड के JHADC की शीतकालीन सत्र शुर... मणिपुर में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म Digi‑SAP... HAM(S) 2027 मणिपुर विधानसभा चुनाव में...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वाराणसी के कॉलेज में छात्रों को HIV से बचाव और जांच के प्रति किया गया जागरूक
स्वास्थ्य

वाराणसी के कॉलेज में छात्रों को HIV से बचाव और जांच के प्रति किया गया जागरूक

✍️ रिपोर्टर: Kailash Chandra Gupta 🗓 09 अक्टू. 2026, 01:58 PM 👁 121
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाराणसी के डीएचडीपीआर (Dhadhrpur R.N. Digree Collage) में आयोजित सघन HIV जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को संक्रमण, बचाव और जांच के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

वाराणसी के डीएचडीपीआर (Dhadhrpur R.N. Digree Collage) में सघन HIV जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को HIV संक्रमण के खतरों, बचाव के प्रभावी उपायों और समय पर जांच कराने के महत्व से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय, वाराणसी के SSK (Manager) राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को HIV, STI (यौन संचारित संक्रमण) और TB (तपेदिक) जैसे संक्रमणों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों और जांच की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से i-SCAN (Self Risk Assessment & HIV/Syphilis Testing) के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी जोखिम का अनुमान लगाने के बजाय, समय रहते जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को 'अनुमान छोड़िए, SCAN कीजिए' का प्रभावी संदेश दिया। उन्होंने HIV संबंधी सहायता और जानकारी प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में भी बताया, ताकि छात्र-छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मदद ले सकें।
📲Get App