🔥 TRENDING पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

वाराणसी के इमामबाड़ा दोसीपुरा में मौलाना सलमान हैदर की चेहलुम व बरसी की मजलिस आयोजित

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 15 Nov 2026, 12:22 PM 👁 124
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इमामबाड़ा दोसीपुरा, वाराणसी में 15 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे मौलाना सलमान हैदर की चेहलुम व बरसी की मजलिस बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुई।

वाराणसी के इमामबाड़ा दोसीपुरा में मरहूम मौलाना सलमान हैदर साहब की चेहलुम व बरसी की मजलिस 15 नवंबर 2026, इतवार को सुबह 10:00 बजे शुरू हुई। बड़ी तादाद में मोमिनीन ने शिरकत की और मरहूम को ख़िराज‑ए‑अक़ीदत पेश किया।

कार्यक्रम में ख़िताबत के लिए विशेष अतिथि उपस्थित रहे: हज़रत आयतुल्लाह अल्लाह जनाब मौलाना सैय्यद कमाल हुसैनी (क़िबला, ईरान) और आफ़ताब‑ए‑शरीअत जनाब मौलाना सैय्यद क़ल्बे जवाद (क़िबला, इमाम‑ए‑जुमा लखनऊ)।

तिलावत क़ारी जनाब मुख्तार आलम साहब ने की, जबकि उलमा‑ए‑क़िराम ने मरहूम की दीनी व मिल्ली खिदमत को याद करते हुए उनकी मग़फिरत व बुलंदी‑ए‑दरजात के लिए दुआ की।

समापन में दुआ और फातिहा पढ़ी गई और मजलिस समाप्त हुई।
📲Get App