🔥 ट्रेंडिंग यातायात नियमों के उल्लंघन पर तिजारा पु... हरियाणा पान मसाला निर्माता द्वारा 116.... हरियाणा के सैनी ने बताया कि रोजगार, नि... पूर्व हरियाणा मंत्री फूल चंद मुल्लाना,... राजस्थान और MP में 6°C एवं 7°C तापमान,... सीजी उच्च न्यायालय ने बिल्लासपुर नगर न...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में मना दीपोत्सव, दी गई श्रद्धांजलि

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 20 नव. 2026, 05:30 AM 👁 32
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती

झांसी। महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में श्रद्धा और देशभक्ति के भाव के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर वीरांगना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रप्रेम को याद किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित किया तथा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महान वीरांगना के बलिदान और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया। दीपोत्सव के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई के साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति के संदेश को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
📲Get App