🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वन परिक्षेत्र ब्यौहारी के ग्राम चंदौली में नर हाथी के मृत अवस्था पाए जाने के संबंध में

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 13 Oct 2026, 12:52 PM 👁 85
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वन परिक्षेत्र ब्यौहारी के ग्राम चंदौली में नर हाथी के मृत अवस्था पाए जाने के संबंध में
----
वनमंडलाधिकारी उत्तर वन मंडल शहडोल ने वन परिक्षेत्र ब्यौहारी के ग्राम चंदौली में नर हाथी के मृत अवस्था पाए जाने के संबंध में जानकारी दी है कि 13 अक्टूबर को एक वन्यजीव नर हाथी की मृत्यु की घटना जिसका स्थल कक्ष क्रमांक पी. एफ. 77 बीट चचाई वन परिक्षेत्र पश्चिम ब्यौहारी के अंतर्गत ग्राम चन्दौली के वार्ड नं. 07 के राजस्व क्षेत्र में प्रकाश में आई।

जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्य प्रदेश, भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया व डॉग स्कवाड की सहायता से घटना स्थल व उसके आस-पास छानबीन की कार्यवाही की जा रही है। पोस्ट मार्टम विशेषज्ञ वन्य जीव चिकित्सकों के द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल अनुसार किया जावेगा।

वन्यजीव के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह भस्मीकरण की कार्यवाही निर्धारित प्रोटोकाल अनुसार सक्षम अधिकारियों एवं विशेषज्ञ टीम की उपस्थिति में की जावेगी। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफ्स एवं वीडियोग्राफी निर्धारित प्रोटोकाल अनुसार संधारित किए जाएगे। वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
📲Get App