🔥 ट्रेंडिंग अनूपपुर में मिर्च के पौधों की लीफ कर्ल... रॉबर्ट पैटिनसन की जेम्स बॉन्ड फिल्म की... मंत्री क्षुदिराम टुडू बनकर एसएससी भर्त... हरियाणा ने यूपी सीमा पर 802 सीमा स्तंभ... एआई ने इंसानी नाक की नकल, नकली सामान प... राजस्थान के कोटा‑उदा. हाइवे पर ट्रक‑क्...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

विकसित माधौगढ़, समृद्ध माधौगढ़: कैमरा-जगारा संपर्क मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन कर किया शुभारंभ

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 22 नव. 2026, 08:11 AM 👁 23
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

219 विधानसभा कोंच माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन

माधौगढ़ (जालौन)। विधानसभा क्षेत्र माधौगढ़ के विकास को गति देने के उद्देश्य से आज ग्राम कैमरा में माननीय मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कैमरा से जगारा संपर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। प्रस्तावित सड़क की कुल लंबाई 1.50 किलोमीटर है, जिसके निर्माण के लिए ₹172.04 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस सड़क के निर्माण से कैमरा और जगारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण संपर्क मार्ग मजबूत होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को लेकर संकल्प दोहराते हुए कहा गया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। विकसित माधौगढ़, समृद्ध माधौगढ़ के संकल्प के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।
📲Get App