🔥 TRENDING SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

विजय स्पोर्टिंग क्लब विजय बाबू पोखर कमिटी ने संभाला मोर्चा, छठ घाट की सफाई और मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 11 Nov 2026, 04:51 PM 👁 86
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विजय स्पोर्टिंग क्लब विजय बाबू पोखर कमिटी ने संभाला मोर्चा, छठ घाट की सफाई और मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

कटिहार दिनांक 11 नवंबर 2026

विजय स्पोर्टिंग क्लब विजय बाबू पोखर कमिटी और नगर निगम कटिहार के तत्वावधान में आस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ घाट की साफ-सफाई, घाटों की मरम्मत का कार्य आधिकारिक रूप से पुरी कर ली गई है। इस पुनीत कार्य का शुभारंभ कमिटी के पदाधिकारियों और स्थानीय समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
विजय स्पोर्टिंग क्लब विजय बाबू पोखर कमिटी के अध्यक्ष श्री विकाश सिंह ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि छठ महापर्व पूरी आस्था और पवित्रता का प्रतीक है। इस घाट पर आने वाले हजारों छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने या पूजा करने में किसी भी प्रकार की असुविधा या कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए क्लब द्वारा सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली गई हैं। घाट को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाया जा रहा है।
पानी की साफ सफाई और बाॅस से वेरिकेटिन भी की जा रही है ताकि अप्रिय घटनाओ का सामना ना करनी पड़े।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारियों में महासचिव मो० नौशाद, आजाद सिंह, सुरज कुमार, राजीव विश्वकर्मा, प्रेम साह, मनोज कु० चुनू और वार्ड पार्षद निकू सिंह सहित कमिटी के अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने श्रमदान करते हुए घाट परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
📲Get App