🔥 TRENDING कमलपुर के प्राथमिक स्कूल में बच्चों की... કાલોલ તાલુકાના ડેરોલ સ્ટેશન ગામમાં નવી... पाकुड़ में नीड 24 न्यूज़ के नए कार्याल... ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਦਸਹਿਰਾ ਗਰਾਉਂਡ ਨੇੜੇ ਗੋਲੀਬ... कालपी में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला–... ધોળકા તાલુકાના વૌઠા લોકમેળાનો શુભારંભ...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

व्हाट्सएप पर अगर किसी परिचित के नाम से शादी का निमंत्रण या ‘मेरी शादी में जरूर आना’ का मैसेज आए, तो उस पर क्लिक करने से पहले सौ बार सोचें। गुजरात के राजकोट में एक रिटायर्ड कर्मचारी

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 28 Oct 2026, 06:13 PM 👁 79
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उनके बैंक खाते से ₹6.57 लाख उड़ गए। राजकोट ग्रामीण साइबर क्राइम पुलिस की तफ्तीश में कोलकाता से लेकर बेंगलुरु तक फैले एक

व्हाट्सएप पर अगर किसी परिचित के नाम से शादी का निमंत्रण या ‘मेरी शादी में जरूर आना’ का मैसेज आए, तो उस पर क्लिक करने से पहले सौ बार सोचें। गुजरात के राजकोट में एक रिटायर्ड कर्मचारी को रिश्तेदार के नाम से आई ‘लग्न कंकोत्री’ (शादी का कार्ड) नाम की APK फाइल डाउनलोड करना इतना भारी पड़ा कि उनके बैंक खाते से ₹6.57 लाख उड़ गए। राजकोट ग्रामीण साइबर क्राइम पुलिस की तफ्तीश में कोलकाता से लेकर बेंगलुरु तक फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है। जांच में सामने आया कि गिरोह शादी के कार्ड, बिजली बिल, कूरियर डिलीवरी और ई-चालान के नाम पर 19 अलग-अलग तरह की फर्जी APK फाइलें भेजकर फोन हैक करता था। ठगी की रकम को छिपाने के लिए आरोपी ज्वैलर्स से सोने के सिक्के और आभूषण खरीदते थे और फिर उन्हें बेचकर कैश में बदलते थे। पुलिस ने मोहम्मद दानिश उर्फ डेनियल, मोहम्मद तौसीफ रजा और जोया खान को गिरफ्तार कर 13 सोने के सिक्के, 11 फोन और नकदी समेत ₹18.16 लाख से अधिक का माल बरामद किया है।
📲Get App